बेगमगंज में 43 कुपोषित बच्चों को पोषण आहार किट किए वितरित

बेगमगंज: पोषण ट्रैकर से चिन्हित 43 कुपोषित बच्चों को सुपोषित फूड किट का वितरण किया गया।आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रत्येक माह शारीरिक माप दिवस का आयोजन किया जाता है।इस दौरान 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई लेकर पोषण ट्रैकर ऐप में दर्ज किया जाता है।ऐप के माध्यम से ही बच्चों के पोषण स्तर एवं स्वास्थ्य स्थिति का निर्धारण किया जाता है।

परियोजना बेगमगंज में इस माह पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से 43 कुपोषित बच्चे चिन्हित किए गए।इन बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने के लिए एलटी फाउंडेशन (दावत)के सहयोग से सुपोषित फूड किट वितरित किए गए।कार्यक्रम का आयोजन शहरी क्षेत्र के सेक्टर आंगनबाड़ी केंद्र, सुमेर में प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती संगीता ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में बीएमओ डॉ . नितिन सिंह तोमर, प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती संगीता ठाकुर,एलटी फाउंडेशन (दावत) के ऑब्जर्वर अभय गौर , सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती अनीता बाथरे, सहायक वसीम अली ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बबीता साहू, तथा नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषित बच्चों को समय पर पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें सुपोषण की श्रेणी में लाना है।

Next Post

जैव प्रौद्योगिकी और आधुनिक चिकित्सा में नवाचार ही भविष्य: प्रो. एस. पी. व्यास

Sun May 10 , 2026
सागर: एडिना इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेस सागर में डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी (डीबीटी), से “पॉपुलर लेक्चर सीरीज” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य विज्ञान एवं आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नवीन अनुसंधानों एवं तकनीकी विकासों से अवगत कराना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के […]

You May Like