भारत के अडिग इरादों का ऐलान था ऑपरेशन सिंदूरः भाजपा

नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऑपरेशन सिंदूर को भारत के अडिग इरादों का ऐलान बताते हुए इसमें शामिल भारतीय सेना के जवानों को नमन किया है।

भाजपा ने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को लिखा, “वो सिर्फ एक ऑपरेशन नहीं था, भारत के अडिग इरादों का ऐलान था। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर उन वीरों को नमन, जिन्होंने दुश्मन को जवाब नहीं, संदेश दिया और उस संदेश की गूंज दुनिया ने सुनी। जय हिंद! ”

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भारतीय सेना ने सात मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया था।

 

Next Post

FDI पर भारत की नई रणनीति! पड़ोसी देशों के निवेश प्रस्तावों को मिली क्लियरेंस, बदले गए पुराने नियम

Thu May 7 , 2026
भारत सरकार ने चीन और अन्य पड़ोसी देशों से आने वाले विदेशी निवेश प्रस्तावों को 60 दिनों के भीतर मंजूरी देने के लिए 40 विशेष उप-क्षेत्र निर्धारित किए हैं। भारत सरकार ने पड़ोसी देशों के साथ व्यापारिक रिश्तों को लेकर एक बहुत ही विग BSDI फैसला लिया है। सरकार ने […]

You May Like

मनोरंजन