
खंडवा। लोकसभा क्षेत्र खंडवा बुरहानपुर के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के अनुज स्वर्गीय विश्वनाथ पाटील (बाडू भाई) का दुःखद निधन विगत दिनों हो गया था उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हें, क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, प्रदेश के मंत्री एवं पदाधिकारी ग्राम बोहरडा पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की बुधवार सुबह शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के निज निवास ग्राम बोहरड़ा पहुंचे।
इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री श्री यादव के साथ ही मंत्री तुलसीराम सिलावट विधायक अर्चना चीटनीस, मंजू दादू, कंचन मुकेश तनवे, जिले के प्रभारी अंबाराम कराडा, जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने, खंडवा जिला जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, पूर्व विधायक अजजा मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा कास्डेकर, महापौर माधुरी अतुल पटेल, अनिल भोसले, , महामंत्री चिंतामण महाजन, हरीश कोटवाले,मीडिया प्रभारी मुकेश पूर्व सहित क्षेत्रवासी ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कीये।
