10वीं-12वीं के छात्रों के लिए दूसरा मौका, 7 मई से परीक्षा

इंदौर. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए श्रेणी सुधार एवं पूरक परीक्षा 7 मई से आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में वे छात्र शामिल होंगे जो पिछली परीक्षा में असफल रहे, सप्लीमेंट्री प्राप्त हुई या अपनी श्रेणी (डिवीजन) सुधारना चाहते हैं.

जिला शिक्षा अधिकारी शांत स्वामी के अनुसार, जिले में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों के लिए परीक्षा सामग्री का वितरण पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ किया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा के 11,881 छात्र और 12वीं कक्षा के 13,326 छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा 7 मई से शुरू होकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी. जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया परीक्षा में वही सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी, जो मुख्य बोर्ड परीक्षा के दौरान अपनाई गई थी. माध्यमिक शिक्षा मंडल के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही परीक्षा संचालन किया जाएगा. निगरानी के लिए जिला स्तर पर उड़नदस्ते बनाए गए हैं, वहीं संभाग (जेडी) स्तर पर भी उड़नदस्ते सक्रिय रहेंगे. इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी और परीक्षा केंद्रों पर कैमरों के माध्यम से सतत नजर रखी जाएगी.

 

एक और अवसर देना उद्देश्य

अधिकारियों के अनुसार, कई बार 10वीं और 12वीं के परिणाम में कम अंक आने से छात्रों के उच्च शिक्षा के अवसर प्रभावित होते हैं, जिससे वे निराश हो जाते हैं. ऐसे छात्रों को एक और अवसर देने के उद्देश्य से यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, ताकि वे अपने परिणाम में सुधार कर बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकें.

Next Post

​सड़क सुरक्षा पर एक्शन मोड: एक माह में सुधारें ब्लैक स्पॉट, गोल्डन ऑवर में मिलेगा मुफ्त इलाज

Wed May 6 , 2026
भोपाल। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस कार्ययोजना पर चर्चा की गई. बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने निर्देश दिए कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित सभी ब्लैक स्पॉट का संयुक्त टीम […]

You May Like