जॉश इंग्लिस 4 मई के मैच से पहले मुंबई में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ेंगे

लखनऊ, 02 मई (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई जॉश इंग्लिस मुंबई आ गये है और चार मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इंग्लिस ने निजी कारणों से इस सीजन में सीमित उपलब्धता का हवाला देते हुए पंजाब किंग्स से रिटेंशन लेने से मना करके विवाद खड़ा कर दिया था। इस फैसले पर पंजाब किंग्स के मालिकों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी को अनप्रोफेशनल कहा था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें नीलामी में 8.6 करोड़ में खरीदा था।

इंग्लिस ऐसे समय लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड रहे जब उनकी टीम आठ मैचों में से दो जीत के साथ टेबल में सबसे नीचे संघर्ष कर रही है। इंग्लिस के आने से लखनऊ सुपर जायंट्स को मुम्बई के खिलाफ मुकाबले में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

Next Post

ईरान के साथ समझौता न हो तो बेहतर : ट्रंप

Sat May 2 , 2026
वेस्ट पाम बीच, 02 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ समझौता न हो तो वही अमेरिका के लिये बेहतर होगा। श्री ट्रंप ने शुक्रवार शाम यहां एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए संकेत दिया कि यदि वार्ता अमेरिका की शर्तों के […]

You May Like