​भोपाल जिला पंचायत की बैठक: नारी सशक्तिकरण बिल को मंजूरी, मेधावी छात्र सुरजीत सम्मानित

भोपाल। जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार को साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर नौरंग सिंह गुर्जर ने की. बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी ने एजेंडा पर बिंदुवार चर्चा की. जिसमें अध्यक्ष ने नारी सशक्तिकरण बिल रखा. जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी. ग्राम पंचायत कलारा के शासकीय हाई स्कूल के छात्र सुरजीत सिंह ने 500 में से 490 अंक लाकर मध्यप्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया. जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सीईओ इला तिवारी ने छात्र सुरजीत सिंह एवं प्रभारी प्राचार्य स्वागत कर सम्मानित किया.

गांव में नलकूप चालू किए जाएं.

बैठक में पानी की समस्या को लेकर भी चर्चा की गई जिसमे जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट ने पीएचई विभाग की नल-जल योजना की जानकारी ली. इस दौरान उपाध्यक्ष ने बंद पड़े नलकूपों को ठीक करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने का प्रस्ताव रखा है.

अमृत सरोवर के गहरीकरण के नाम पर सरपंच पर खुदाई के आरोप

बैठक में अवैध मिट्टी खुदाई का मुद्दा भी रखा गया. जिसमें जिला पंचायत सदस्य चंद्रेश राजपूत ने ग्राम पंचायत अमरावत कला के सरपंच पर केरवा नदी में अमृत सरोवर गहरीकरण के नाम से हजारों डंपर मिट्टी बेचने का अरोप लगाया. उन्होंने बतायाकि बड़ी-बड़ी पोकलेन मशीन लगाकर नदी से मिट्टी खोदी गई है, जो बिना परमिशन रॉयल्टी के बेची गई, शिकायत पर माइनिंग विभाग की टीम ने मशीन को पकड़ा. वहीं दूसरी और कोलार क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंचों द्वारा अमृत सरोवर के गहरीकरण के नाम पर मिट्टी बेचने का खेल चल रहा है इसकी जांच होना चाहिए.

पंचायत कार्यालय में लगाई शिकायत पेटी

जिला पंचायत कार्यालय में पहली बार शिकायत पेटी लगाई गई जिसमें अधिकारी, कर्मचारी जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन अपने द्वारा शिकायतें शिकायत पेटी में लिखकर डाल सकते हैं जिसका लोकार्पण बुधवार को अध्यक्ष रामकुवर नौरंग सिंह गुर्जर ने सदस्यों के साथ फीता काटकर किया.

Next Post

उपार्जन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : कलेक्टर 

Wed Apr 29 , 2026
जबलपुर। जिले में गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने कृषि उपज मंडी स्थित उपार्जन केंद्र और करौंदा बाईपास स्थित वेयरहाउस खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, […]

You May Like