तीज बडली धाम पर हुआ राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 

नरसिंहगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में राजपूत समाज का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन तीज बड़ली नरसिंहगढ़ पर रखा गया जिसमें 38 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे.

विवाह सम्मेलन में 7 जिले और 2 प्रदेश के समाज बंधु शामिल हुए. विशिष्ट अतिथि भक्तपाल सिंह पूर्व विधायक बैरसिया, क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में राजपूत सरदारों ने सहभागिता कर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान दिया.

विशिष्ट अतिथि भैरू सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, महेंद्र सिंह तोमर राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री, उषा पंवार राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग, यशपाल सिंह सिसोदिया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मध्य प्रदेश, किशोर सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष देवास उपस्थित रहे. संचालन ठा. मदरूप सिंह ने किया.

इस अवसर पर अशोक सिंह तोमर ग्वालियर, शैलेंद्र सिंह गढ़ा जागीर, कमलेंद्र सिंह सोलंकी नायसमंद, बालमोहन सिंह निनोर, देवेंद्र सिंह परमार पूरा, गोविंद सिंह मकवाना, भंवर सिंह हिकमी, डॉ मोहन सिंह मकवाना, मनफूल सिंह सरपंच पीपलखेड़ा, प्रणपाल सिंह राजावत, मोती सिंह चौहान, हिंदू सिंह झाला, चिंटू बना, कमल सिंह, किशोर सिंह सोलंकी, चंद्रपाल सिंह पंवार , धर्मेंद्र सिंह उमठ , दूल्हे सिंह राठौड़, निर्भय सिंह राठौड़, सोनार सिंह, बृजपाल सिंह ढाबला, मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में राजपूत सरदार उपस्थित रहे.

Next Post

​राम लला के साथ शिव पंचायत और हनुमानजी की होगी कल प्राण प्रतिष्ठा

Tue Apr 28 , 2026
पचोर/उदनखेड़ी। पचोर तहसील के ग्राम नारानिया में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का समापन आज नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ होगा. इस अवसर पर पूर्णाहुति के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन भी होगा. गौरतलब है कि गांव में नवनिर्मित मंदिर धाम पर 11 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ […]

You May Like