नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मंगलवार से चार दिन की सेल की घोषणा की है जिसमें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर बुकिंग में 10 प्रतिशत तक छूट दी जायेगी।
‘समर गेटअवे’ सेल के तहत 14 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच बुकिंग करायी जा सकती है जबकि यात्रा की तारीख 01 जुलाई से 09 अक्टूबर 2026 के बीच होने की शर्त रखी गयी है। यात्री इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एआई-संचालित असिस्टेंट 6ईस्काई, इंडिगो के व्हाट्सएप नंबर ( 91-70651 45858), या चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर के वेबसाइट्स और ऐप के माध्यम से बुकिंग करते समय ‘एसयूएमआर10’ (अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में) प्रोमो कोड का उपयोग करके इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
इसके अलावा, एयरलाइंस ने चुनिंदा ऐड-ऑन सेवाओं पर भी आकर्षक ऑफरों की घोषणा की है।
Next Post
वर्ल्ड एक्वेटिक्स ने बैन हटाया, रूस और बेलारूस के एथलीट झंडों और राष्ट्रगान के साथ मुकाबला कर सकेंगे
Tue Apr 14 , 2026
मॉस्को, 14 अप्रैल (वार्ता) वर्ल्ड एक्वेटिक्स ने सोमवार को घोषणा की कि उसने रूसी और बेलारूसी एथलीट पर लगे बैन हटा दिए हैं और वह उन्हें अपने राष्ट्रीय झंडों और राष्ट्रगान के साथ मुकाबला करने की अनुमति देगा। खेल की गवर्निंग बॉडी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पब्लिश एक बयान […]

You May Like
-
1 year ago
भारत विकास के असीमित अवसरों वाला देश : धनखड़
-
4 months ago
सुने मकान पर चोरो का धावा, नगदी जेवरात ले उड़े
