वरदान बना अमृत सरोवर तालाब

छिन्दवाड़ा/ छिन्दवाड़ा जिले के बिछुआ विकासखंड की ग्राम पंचायत खमरिया माल में करीब 14 लाख रूपये की लागत से बना अमृत सरोवर तालाब किसानों और ग्रामीणजनों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस तालाब के बन जाने से आस-पास की 15 से 20 एकड़ जमीन सिंचित हो गई है। पहले यहाँ के किसान सोयाबीन या मक्के की एक ही फसल ले पाते थे, लेकिन अमृत सरोवर तालाब बन जाने से 10 से अधिक किसान अब यहाँ तीन से चार फसल ले रहें हैं। अमृत सरोवर बन जाने से ग्राम पंचायत खमरिया माल में सब्जियों का उत्पादन भी होने लगा है, इससे किसानों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ हो रही है। साथ ही आम ग्रामीणों को निस्तार के लिए व गांव के पशु-पक्षियों को पीने के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है। ओडा भगड़ा नाला में सिंगारदीप में बने इस अमृत सरोवर तालाब में चार हजार 176 मानव दिवस रोजगार भी सृजित हुआ।

Next Post

नगर पालिका दमुआ के खिलाफ कांग्रेसी पार्षदों ने बनाई रणनीति

Tue Jun 25 , 2024
– विधायक संग हुई बैठक -भ्रष्टाचार का लगाया आरोप -आंदोलन की दी चेतावनी छिन्दवाड़ा/ – नगर पालिका परिषद् दमुआ में हो रहे भ्रष्टाचार और नपा अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ नपा के कांग्रेसी पार्षदों ने विधायक सुनील उइके के समक्ष भेदभाव की षिकायत की और आरोप लगाया कि नपा अध्यक्ष […]

You May Like