NCTE नियमों का हवाला देकर शिक्षकों ने उठाई आवाज: पात्रता परीक्षा के नए आदेशों को निरस्त करने की उठी मांग

बाड़ी। अध्यापक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश, बाड़ी ब्लॉक ने शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति से करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि नॉन-टीईटी शिक्षकों पर परीक्षा का दबाव एनसीटीई अधिसूचना व सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विपरीत है। 10 अगस्त 2010 की अधिसूचना के अनुसार 2001 के बाद नियुक्त संविदा शिक्षकों व 2011-14 के गुरुजियों को छूट है। 2 व 26 मार्च 2026 के आदेशों से शिक्षकों में तनाव बढ़ा है। सेवा गणना प्रथम नियुक्ति से होने पर पेंशन-ग्रेच्युटी लाभ मिलेगा। करीब डेढ़ लाख शिक्षक प्रभावित हैं।

Next Post

पन्ना नाके पर बलराम स्वीट्स में भीषण आग, कुछ ही मिनटों में दुकान जलकर राख

Sun Apr 12 , 2026
छतरपुर। बलराम स्वीट्स में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पन्ना नाके पर स्थित इस प्रसिद्ध मिठाई दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। आग की […]

You May Like

मनोरंजन