SGSITS में भारी विरोध: फीस ज्यादा, सुविधाएं नदारद; बदहाल हॉस्टल देख भड़के छात्र

इंदौर। एस जी एस आई टी एस छात्रों ने फीस और सुविधाओं की कमी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

छात्रों का आरोप है कि उनसे भारी फीस वसूली जा रही है, लेकिन बदले में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। खास तौर पर गर्ल्स हॉस्टल की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है, जहां बाथरूम के दरवाजे तक टूटे हुए हैं और कमरों की दीवारों से प्लास्टर उखड़ रहा है।

इन समस्याओं से परेशान होकर छात्रों ने कॉलेज के ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न फैले।

छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से जल्द से जल्द सुविधाओं में सुधार और फीस के मुद्दे पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

गाडरवारा स्टेशन पर मधुमक्खियों का हमला, एक दर्जन यात्री घायल

Fri Apr 10 , 2026
नरसिंहपुर। जिले के गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों पर हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन के चलते प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे […]

You May Like