आयुध निर्माणी खमरिया को मिला पिकॉक नेशनल क्वालिटी अवार्ड

जबलपुर: रविवार को संपूर्ण देश की 41 आयुध निर्माणियों में से आयुध निर्माणी जबलपुर को गोल्डन पिकॉक नेशनल क्वालिटी अवार्ड से नवाजा गया है। इसकी रविवार को घोषणा की गई है। राष्ट्रीय स्तर के इस अवार्ड को मिलने से आयुध निर्माणी खमरिया के अधिकारी, कर्मचारियों के खेमे में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर ये पुरूस्कार देश की सबसे बेहतर आयुध निर्माणी को दिया जाता है। और जबलपुर आयुध निर्माणी को अवार्ड मिलते ही निर्माणी में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के सीने चौड़े हो गए हैं। इस उपलब्धि को कर्मचारी अपने आप को बहुत बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

Next Post

अब आलू बीज का नया गढ़ बनेगा संस्कारधानी

Mon Apr 6 , 2026
जबलपुर : परंपरागत खेती की सीमाओं को तोड़ते हुए जबलपुर का पाटन विकासखंड कृषि नवाचार के एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है। युवा उद्यमी वासु शुक्ला ने अपनी आधुनिक सोच और एयरोपोनिक्स तकनीक के दम पर जबलपुर को पंजाब और हरियाणा के बाद आलू बीज उत्पादन का […]

You May Like