दिन में बादलों का डेरा, रात मेें रिमझिम बारिश

जबलपुर: प्री-मानसून की दस्तक से मौसम खुशनुमा हो गया है। रविवार को सुबह से सूर्यदेव ने दर्शन दिए लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम की रंगत बदल गई। बादलों ने डेरा डाल लिया। बीच बीच में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल भी चला। लेकिन बादलों के सामने सूरज के तेवर ठंडे पड़े रहे। शाम ढलते ही एक बार फिर मौसम ने करवट ली और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। रूक-रूककर हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से भी काफी हद तक राहत मिली है। इसके साथ ही  वातावरण में ठंडक भी घुल गई है।
 ऐसा रहा पारा
रविवार को अधिकतम तापमान  35 डिग्री सेल्सियस डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के वक्त आद्रता 73 और शाम को 66 प्रतिशत दर्ज की गई।  उत्तरी  पूर्वी हवाएं 4  से 5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।
अंधड़-बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में अंधड़ चलने के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि वज्रपात के साथ झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है। जबलपुर समेत संभाग के जिलों में जोरदार बारिश की भी संभावना है।
 बिजली की आंख मिचौली का खेल
बारिश के चलते रविवार को बिजली ने भी आंख मिचौली का खेल खेला। कई जगह तो घंटों बिजली बंद रही।  बिजली बंद होने से लोग परेशान होते रहे और शिकायतें लोगों ने बिजली सेंटर में की। कई जगह तो बिजली सप्लाई चालू कर दी गई परंतु अनेक जगह बिजली घंटों गुल रही जिसका सुधार कार्य देर रात तक जारी रहा। सके साथ ही कई जगहों पर तो बिजली आती-जाती रही। इसके लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ी।

Next Post

वीरांगना को नमन करने आज आएंगे सीएम

Mon Jun 24 , 2024
अलर्ट मोड में पुलिस – प्रशासन, डुमना से लेकर कार्यक्रम स्थल तक होगा सुरक्षा का पहरा वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर होगा कार्यक्रम जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर पूजन […]

You May Like