राशिफल-पंचांग : 31 मार्च 2026

पंचांग 31 मार्च 2026:-

रा.मि. 10 संवत् 2083 चैत्र शुक्ल त्रयोदशी भौमवासरे प्रात: 6/33, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे दिन 2/59, गण्ड योगे दिन 3/31, तैतिल करणे सू.उ. 5/53, सू.अ. 6/7, चन्द्रचार सिंह रात 9/7 से कन्या, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.

——————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 31 मार्च 2026

वर्ष के प्रारंभ में शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, यात्रा का योग है,व्यय मेंकमी होगी, व्यवसाय मेंसुधार होगा, वर्ष के मध्य में परिश्रम केउपरांत आंशिक सफलता प्राप्त होगी, शारीरिक कष्ट और मानसिक चिन्ता रहेगी, अत्याधिक व्ययहोगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक लाभ के योग हैं, व्यवसाय मेंवृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को लाभ प्राप्त होने का योग है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का मान सम्मान बढ़ेगा, शिक्षा के क्षेत्र मेंवृद्धि होगी, यश कीर्ति बढ़ेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को शत्रु षडय़ंत्र से सतर्कता बांछनीय, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को संयम से कार्य करना हितकर रहेगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों का बचपन की मित्रता का लाभ प्राप्त होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अपनी कार्यक्षमता का परिणाम सुखद प्राप्त होगा.

——————————————————-

आज का भविष्य: मंगलवार 31 मार्च 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बचपन से स्वस्थ्य और युवावस्था में सामान्य कष्टों से पीडि़त रहेगा, किन्तु शीघ्र ही स्वस्थ्य हो जायेगा. विद्या के क्षेत्र में अग्रणी होगा. किसी खास विद्या का ज्ञाता होगा. माता पिता का भक्त होगा. विदेश यात्रा योग भी बनता है.

——————————————————-

मेष- परिश्रम प्रयासों में सफलता मिलेगी. खानपान पर ध्यान देना हितकर रहेगा. पत्राचार करते समय सावधानी रखे. धार्मिक यात्रा संभाव्य है.

वृषभ– भौतिक सुख साधनो की प्राप्ति होगी. प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. मित्र वर्ग आपकी भरपूर मदद करेगा.

मिथुन– परिश्रम के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. नियमितता बनी रहेगी. पूर्व नियोजित कार्य पूर्ण होंगे. अत्याधिक विश्वास करना हानिकारक सिद्ध होगा.

कर्क- पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी. मांगलिक कार्यो की रूपरेखा बनेगी. मांगलिक कार्यो में खर्च होगा. मित्र मदद करेंगे. पराक्रम रहेगा.

सिंह- अतिथि आगमन होगा. मित्र वर्ग से मिलन होगा. पूज्य व्यक्तियों की सलाह मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. पुरूषार्थ बना रहेगा. धैर्य रखें.

कन्या- शुभ कार्यो में खर्च होगा. भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा. लेखनादि कार्यो में समय व्यतीत होगा. व्ययभार बढ़ेगा. संयम रखकर कार्य करें.

तुला- समय पर निर्णय लिये कार्य में मानसिक प्रसन्नता बढ़ेगी. प्रयास करने पर अच्छी सफलता मिलेगी. परिश्रम की अधिकता रहेगी. साहस बना रहेगा.

वृश्चिक– आय से अधिक व्ययहोगा, किन्तु कार्य बढ़ते जायेंगे. अवरोध नहीं आयेंगे. कोई मांगलिक कार्य बनने का योग है. साहस पुरूषार्थ रहेगा.

धनु- लाभ का योग है. भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी. उच्च एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क में आने से समस्या का समाधान होगा.

मकर- आर्थिक कार्यो में सावधानी बांछनीय. मित्रता उपयोगी रहेगी. मान सम्मान और यश प्राप्त होगा. कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी.

कुम्भ- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी. समय पर कार्य पूर्ण होंगे. मन मे संतोष का अनुभव होगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. पदोन्नति आदि से हर्ष होगा.

मीन- मित्रों और कुटुम्बियों के साथ रमणीक स्थल की सैर होगी. पारिवारिक प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. मनोबल बढ़ेगा. काननी कामकाज बनेंगे.

——————————————————-

व्यापार-भविष्य:

चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड रूई, कपास, जूट, पाट, बारदाना गेहॅू जौ, चना के भाव में मंदी की चाल रहेगी. जीरा, धनियां, लालमिर्च, अजवाईन, में नरमी रहेगी. इसके बाद में तेजी होगी. भाग्यांक 3564 है.

——————————————————-

Next Post

भविष्य की प्यास बुझाने की तैयारी

Tue Mar 31 , 2026
तेजी से बढ़ते शहरीकरण और जल संकट की आशंकाओं के बीच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा इंदौर में नर्मदा परियोजना के चौथे चरण का शिलान्यास एक दूरदर्शी और समयोचित पहल के रूप में सामने आया है. हाल ही में दशहरा मैदान में हुए इस कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संकेत दिया […]

You May Like