असम चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का माध्यम नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय अस्मिता को सशक्त करने का एक ऐतिहासिक अवसर है: हेमन्त सोरेन

डिब्रूगढ़/रांची, 30 मार्च (वार्ता) झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में असम के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में असम के आदिवासी, शोषित और वंचित समाज बहुल क्षेत्रों में पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्रवार रणनीतिक योजना और जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। सोरेन ने स्पष्ट किया कि झामुमो हमेशा से शोषित, वंचित और क्षेत्रीय पहचान की रक्षा करने वाली पार्टी रही है और यही विचारधारा असम में भी पार्टी का आधार बनेगी।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों ने आगामी चुनावों में पूरी प्रतिबद्धता, अनुशासन और एकजुटता के साथ मैदान में उतरने का सामूहिक संकल्प लिया। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए ‘रोडमैप’ प्रस्तुत किया। बैठक मंत्री चमरा लिंडा समेत झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

 

Next Post

राजस्थान के डीग क्षेत्र में बारिश से जनजीवन अस्तव्यवस्त

Mon Mar 30 , 2026
भरतपुर, 30 मार्च (वार्ता) राजस्थान में बृज नगर (डीग) क्षेत्र में सोमवार को दोपहर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज रफ्तार धूल भरी हवाओं के बीच जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम के अचानक करवट लेने से तापमान में भारी गिरावट के साथ बृज नगर सहित जिले […]

You May Like