ट्रम्प ने ईरानी वार्ताकारों की आलोचना की, कहा बहुत अलग एवं अजीब

वाशिंगटन, 26 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए संभावित बातचीत पर गुरुवार को प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी वार्ताकारों की आलोचना की और उन्हें अलग एवं अजीब करार दिया। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मामले में नाटो देशों से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलने पर उनकी अप्रत्यक्ष रूप से आलोचना की है।

श्री ट्रम्प ने अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, “ईरानी वार्ताकार बहुत अलग एवं अजीब हैं। वे हमसे समझौता करने की विनती कर रहे हैं जो कि उन्हें करना ही चाहिए क्योंकि वे सैन्य रूप से पूरी तरह पराजित हो चुके हैं और उनके युद्ध में वापसी की कोई संभावना नहीं है। लेकिन फिर भी वे सार्वजनिक रूप से कहते हैं कि वे केवल हमारे प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि नाटो देशों ने विक्षिप्त देश ईरान की मदद करने के लिए कुछ भी नहीं किया जो कि अब सैन्य रूप से तबाह हो चुका है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को नाटो से कुछ भी नहीं चाहिए लेकिन इस बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण को कभी मत भूलें।

Next Post

इमरान के पुत्र कासिम ने संरा मानवाधिकार आयोग में पिता की सेहत को लेकर जतायी चिंता

Thu Mar 26 , 2026
इस्लामाबाद, 26 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के पुत्र कासिम खान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में अपने पिता की हिरासत को लेकर चिंता जताई है। श्री कासिम ने जिनेवा में मानवाधिकार परिषद में अ आरोप लगाया है कि जेल में अधिकारी उनके पिता के साथ दुर्व्यवहार […]

You May Like