भोपाल: राजधानी भोपाल में आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर विशेष प्रार्थना की। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उपचाररत सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए माता मंदिर के समीप स्थित मजार पर कांग्रेसजनों ने चादर चढ़ाई और दुआ मांगी।
इस दौरान नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी देश की वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, उनके स्वस्थ होने की कामना पूरे देशवासी कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हों। कार्यक्रम में कई स्थानीय कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
