बागपत की रिम फैक्ट्री में आग, लाखों के टायर-रिम जलकर नष्ट

बागपत, 23 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत शहर में रविवार देर रात एक रिम धुरे की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें फैक्ट्री में रखे लाखों रुपये के टायर और रिम जलकर खाक हो गए।

जिला अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित हीरो एग्रीकल्चर फैक्ट्री में आग इतनी भयंकर थी कि फैक्ट्री के पीछे की कॉलोनी तक लपटें पहुंच गईं और स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर कई परिवारों को अस्थायी रूप से उनके घरों से हटाया गया।

फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने दो घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अधिकारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और सौभाग्य से इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। आग से होने वाले नुकसान का अनुमान लाखों रुपये में है।

फैक्ट्री के चौकीदार रामवीर ने बताया कि आग की सूचना पुलिस ने दी थी और पड़ोसियों ने बताया कि लपटें इतनी तेज थीं कि पूरा इलाका धुएं और चिंगारियों से भर गया था। फैक्ट्री मालिक अमरचंद जैन ने बताया कि फैक्ट्री में स्टॉक में काफी टायर और पेंट के ड्रम रखे हुए थे, जिससे आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

 

 

Next Post

रिसॉर्ट में डॉक्टर पकड़ाया, नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के आरोप

Mon Mar 23 , 2026
इंदौर: बड़गोंदा थाना क्षेत्र के पातालपानी स्थित एक रिसॉर्ट में रविवार को एक डॉक्टर को युवती के साथ संदिग्ध स्थिति में पकड़े जाने के बाद बड़ा बवाल हो गया. युवती ने डॉक्टर पर नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म करने और अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. […]

You May Like