
ग्वालियर। संदीपनि शासकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय हजीरा के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। नेशनल मेरिट कम मीन्स परीक्षा में विद्यालय के 7 विद्यार्थियों ने अपना स्थान सुरक्षित किया है।
चयनित विद्यार्थियों में नव्या, अंकित गौड़, डोली राठौर, दीपिका राजपूत, देवांशी, मोहित लोधी एवं कृष्णा राठौर शामिल हैं। इन सभी छात्र-छात्राओं ने एनएमएमएस मेंटर शिक्षक गगन भोला, श्रीमती अंजना मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, श्रीमती जलदेवी तोमर, अपर्णा राजावत, अनुराधा शर्मा, हरेंद्र सिंह भदौरिया, रामलखन राजपूत एवं शिवाली सिंह के मार्गदर्शन में यह सफलता अर्जित की है। विद्यालय का लक्ष्य आगामी वर्षों में इस संख्या को और बढ़ाना है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य जितेंद्र सिंह भदौरिया, उप-प्राचार्या डॉ. सरिता तोमर एवं प्रधानाध्यापक राजेश भार्गव द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी गई।
