सिंगरौली: जिले के देवसर क्षेत्र अंतर्गत साहूआर पेट्रोल पंप के लिए जा रहे थे राष्ट्रीय राजमार्ग के अंदर साहूआर रोड में सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में लगभग 50 वर्षीय महिला शहीददुल निशा, पति मुख्तार अली, निवासी ग्राम पंचायत झखरावाल के दाहिने पैर में चोट आई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में भर्ती कराया।
घटना आज सुबह करीब 11:00 बजे (17 मार्च) की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।
Next Post
शराब माफिया का पुलिस पर हमला, पथराव में थाना प्रभारी जख्मी
Tue Mar 17 , 2026
इंदौर: सांवेर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरोल में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमले की घटना सामने आई है। घेराबंदी के दौरान कुख्यात शराब तस्करऔर उसके साथियों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। इस अचानक हुए हमले में सांवेर टीआई घायल हो गए हैं। […]

You May Like
-
5 months ago
स्कूटी की बैटरी में हुआ ब्लास्ट