काजल त्रिपाठी और अंजली यादव का लोकगीत ‘ओठलाली गलिया में’ रिलीज

काजल त्रिपाठी और अंजली यादव का लोकगीत 'ओठलाली गलिया में' रिलीज

मुंबई, 21 जून (वार्ता) अभिनेत्री काजल त्रिपाठी और गायिका अंजली यादव का लोकगीत ‘ओठलाली गलिया में’ रिलीज हो गया है।

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से भोजपुरी लोकगीत ‘ओठलाली गलिया में’ रिलीज किया गया है।यह गाना हसबैंड और वाइफ के बीच नोकझोंक पर आधारित है, जिसमें पति चोरी चोरी किसी और लड़की से आशिकी कर रहा है। इस बात का पता काजल त्रिपाठी को चल जाता है और वह अपने पति से तरह तरह के सवाल पूछती है, जिसका जवाब देने में उसका पति लाचार हो जाता है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘ओठलाली गलिया में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को अंजली यादव ने गाया है। वहीं इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी नजर आ रही हैं। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा हैं। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Next Post

7 जुलाई को नगर भ्रमण करेंगे भगवान जगन्नाथ

Fri Jun 21 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मंडलेश्वर: महेश्वर के पेशवा घाट स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर की परंपरागत रथयात्रा आगामी 7 जुलाई को महेश्वर में निकलेगी। इस संदर्भ में नगर के जूना श्रीराम मंदिर में बैठक आहूत की गई। बैठक में जगन्नाथ मंदिर के […]

You May Like