मांझी-कीर समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट परिसर में मध्य प्रदेश मांझी-कीर आदिवासी पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं उत्थान समिति द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों और उनके परिजनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान युवक-युवतियों ने मंच पर आकर अपना-अपना परिचय दिया और अपनी शिक्षा, व्यवसाय तथा पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी साझा की। आयोजन का उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच प्रदान करना और आपसी परिचय के माध्यम से वैवाहिक संबंधों को प्रोत्साहित करना रहा।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकजुटता बढ़ती है और योग्य युवक-युवतियों को उचित जीवनसाथी चुनने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Next Post

165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Sun Mar 15 , 2026
जावरा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रिंगनोद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर […]

You May Like