रजा पहलवी, ईरान में सत्ता संभालने को तैयार

वाशिंगटन, 14 मार्च (वार्ता) अमेरिका में रह रहे ईरान के पूर्व शाह के निर्वासित बेटे रजा पहलवी ने कहा है कि वह ईरान के मौजूदा शासन के पतन के बाद सत्ता संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सोशल मीडिया में जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से डॉ. सईद घासेमीनेजाद के निर्देशन में एक विशेष समिति काम कर रही है। इस समिति का कार्य संक्रमणकालीन शासन के लिए योग्य और अनुभवी विशेषज्ञों का चयन करना है। इसमें ईरान के भीतर और बाहर रहने वाले उन सक्षम स्त्री-पुरुषों को शामिल किया जा रहा है जो देश के पुनर्निर्माण और शासन के विभिन्न क्षेत्रों का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘ईरान प्रॉस्पेरिटी प्रोजेक्ट’ के तहत एक विस्तृत योजना विकसित की जा रही है, ताकि सत्ता परिवर्तन के दौरान शासन व्यवस्था में कोई रुकावट न आए।

उन्होंने पुरजोर तरीके से कहा कि उनके नेतृत्व में यह ‘संक्रमणकालिक प्रणाली’ इस्लामिक रिपब्लिक के गिरते ही तत्काल शासन की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार है। उनका दावा है कि वे बहुत ही कम समय में ईरान में व्यवस्था, सुरक्षा और स्वतंत्रता को बहाल कर देंगे। यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान का वर्तमान नेतृत्व सैन्य और आंतरिक मोर्चों पर भारी दबाव में है।

 

 

Next Post

भारत अंडर 17 महिला टीम की म्यांमार पर रोमांचक जीत

Sat Mar 14 , 2026
यंगून, 14 मार्च (वार्ता) पामेला कोंटी के सब्स्टीट्यूट ने अहम भूमिका निभाई, जिसमें इंडियन अंडर 17 महिला टीम ने शनिवार को यांगून के थुवुन्ना स्टेडियम में दो इंटरनेशनल फ्रेंडली मैचों में से दूसरे मैच में म्यांमार को 3-2 से हराकर शानदार वापसी की। पहले हाफ के आखिर में मेज़बान टीम […]

You May Like