ऑस्ट्रिया ने शूटआउट में दक्षिण कोरिया को हराकर सातवां स्थान हासिल किया

हैदराबाद, 14 मार्च (वार्ता) ऑस्ट्रिया ने शनिवार को एफआईएच हॉकी विश्व कप क्वालिफायर 2026 में दक्षिण कोरिया को शूटआउट में हराकर सातवां स्थान हासिल किया। आज यहां जी. एम. सी. बालयोगी हॉकी ग्राउंड (गाचीबॉवली हॉकी कॉम्प्लेक्स) में ऑस्ट्रिया ने सातवें और आठवें स्थान के लिये खेले गये मुकाबले में दक्षिण कोरिया पर 1-1 से ड्रा के बाद शूटआउट में (2-1) से जीत के साथ सातवां स्थान हासिल किया।

ऑस्ट्रिया के लिए क्रिस्टीन वुकोविच ने (तीसरे) मिनट में गोल किया, जबकि कप्तान ली यूरी ने (31वें) मिनट में दक्षिण कोरिया को बराबरी पर ला दिया। शूटआउट में दोनों गोलकीपरों का प्रदर्शन असाधारण रहा, लेकिन यह माइकला स्ट्रेब थीं जिन्होंने ऑस्ट्रिया की जीत सुनिश्चित की, और कार्ला केम्पर ने अपनी टीम के लिए विजयी गोल किया।

Next Post

रिषभ का तूफानी शतक, उत्तर क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र को नौ विकेट से रौंदा

Sat Mar 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 मार्च (वार्ता) सलामी बल्लेबाज रिषभ सिंह (नाबाद 102) के तूफानी शतक की बदौलत उत्तर क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र को जेके बोस क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में शनिवार को रोशनारा क्लब मैदान में एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से रौंद दिया। पश्चिम क्षेत्र की टीम टॉस जीतकर पहले […]

You May Like