दिल्ली थोक बाजार में गेहूं, चावल में नरमी, दालों में गिरावट

नयी दिल्ली, 13 मार्च (वार्ता) दिल्ली थोक जिंस बाजार में शुक्रवार को अनाज और दालों में कुल मिला कर हल्की से लेकर औसत स्तर की गिरावट दिखी जबकि खाद्य तेलों के बाजार में रुझान मिला जुला था।

बाजार में सामान्य क्वालिटी का चावल 33 रुपये प्रति क्विंटल नरम था, जबकि गेहूं दड़ा कल की तुलना में14 रुपये नीचे बोला जा रहा था। आटा में भी हल्की नरमी दिखी। दालों में अरहर प्रति क्विंटल 75 रुपये टूट गयी जबकि दाल चना, उड़द, मूंग और मसूर में भी 23 से 30 रुपये क्विंटल तक की गिरावट देखी गयी।

खाद्य तेलों के थोक सौदों में सरसों तेल प्रतिक्विंटल 38 रुपये मंदा चल रहा था, वनस्पति में 37 रुपये और सोया तेल में 12 रुपये तक की नरमी दिखी। इसके विपरीत सूरज मुखी ओर पाम ऑयल के भाव लगभग 55 रुपये प्रति क्विंटल तेज चल रहे थे। तेल मूंगफली 21 रुपये चढ़ा हुआ था।

विदेशी बाजारों में बुरसा (मलेशिया) बाजार में मई के वायादा अनुबंधों में भाव 23 रिंगिट बढ़ कर 4564 रिंगिट प्रति टन के स्तर पर चल रहा था। पिछले कई दिनों से पाम ऑयल वायदा में तेजी बनी हुई है। अमेरिकी जिंस बाजार में सोया तेल 0.03 सेंट यानी (0.04 प्रतिशत) की तेजी के साथ 67.45 सेंट प्रति पौंड के भाव पर था।

गुड़ और चीनी में नरमी के रुझान के बीच कीमतें हल्के दबाव में थीं।

Next Post

किराना व्यापारी से किन्नर ने की मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ का आरोप

Fri Mar 13 , 2026
भोपाल। बजरिया थाना इलाके में एक किन्नर ने किराना दुकान में तोड़फोड़ करते हुए व्यापारी के साथ मारपीट कर दी. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी किन्नर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार आरोपी किन्नर काजल बंबईया ने सिकंदरी सराय में किराना व्यापारी जैनपाल (55) की दुकान […]

You May Like