गैस एजेंसी संचालक कंपनियों की शिकायत करने पहुंचे

इंदौर:आज शहर के सभी गैस एजेंसी संचालक कलेक्टर को गैस कंपनियों की शिकायत करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वर्तमान समय में आपदा के चलते ओटीपी और केवाईसी जैसे बिंदुओं पर छूट देने की मांग की.आज सुबह शहर के गैस एजेंसी संचालक कलेक्टर शिवम वर्मा के पास गैस कंपनियों की शिकायत लेकर पहुंचे थे. संचालकों ने कलेक्टर को बताया कि गैस कंपनियों ने बुकिंग बंद कर दी है और ऑनलाइन बुकिंग साफ्टवेयर ज्यादा बुकिंग के कारण हैक हो गए है.

उपभोक्ताओं को ओटीपी नहीं मिल रहे है. वहीं केवाईसी भी 70′ उपभोक्ताओं का हो गया है और शेष 25- 30 प्रतिशत उपभोक्ता वृद्ध है,या बीमारी के कारण अथवा अन्य कारण से आ नहीं सकते है. उनको गैस सप्लाई नहीं हो पा रही है. ऐसे मामलों में कंपनियों द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है और उपभोक्ता परेशान हो रहे है. हमारे बुकिंग कार्यालयों पर ग्राहकों को भीड़ हो रही है. गैस एजेंसी संचालक ने कलेक्टर से मांग की है कि आपदा में ओटीपी और केवाईसी जैसी अनिवार्यता खत्म की जाए. इससे आम उपभोक्ता को राहत मिलेगी.

Next Post

फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

Fri Mar 13 , 2026
गीता बसरा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। गीता ने दिल दिया है से बॉलीवुड में कदम रखा था। कभी क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट बनने का सपना देखने वाली गीता बाद में अभिनेत्री बनीं। बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। खूबसूरती और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के […]

You May Like