
जबलपुर। आवारा कुत्तो की बढ़ती हुई जनसंख्या और उनके काटने की लगातार बढती हुई शिकायतों को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम जबलपुर के द्वारा आवारा कुत्तो का बधियाकरण एवं एंटी रेबीज टीकाकरण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके लिए जबलपुर स्थित पशु कल्याण संस्था माँ बगुलामुखी सेवा समिति से अनुबंध कर विशेष अभियान चलाकर शहर के विभिन्न स्थानो में प्रति दिन आवारा कुत्तों की धरपकड़ की जा रही है| स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन ने बताया कि बुधवार को बड़ी ओमती, नेता कॉलोनी आधारताल, पांडे अस्पताल, राधा कृष्ण वार्ड, दमोह नाका शंतिनगर, गोहलपुर, आधारताल, जय प्रकाश नगर, न्यू रामनगर, कमला नेहरू वार्ड, गोरखपुर कुम्हार मोहल्ला, मॉडल टाउन नियर, 90 क्वार्टर विजय नगर, राजुल सिटी-7, दादा ठनठनपाल, बोस नगर, जैन मंदिन मुस्कान आदि क्षेत्रों से प्राप्त शिकयतो के आधार पर माँ बगुला मुखी सेवा समिति के डॉग केचर्स कर्मचारियों द्वारा 31 कुत्तो को जबलपुर कठौंदा स्थित श्वान बंधियाकरण केंद्र में लाया लगाया एवं कुत्तों के हेल्थ की जांच कर 30 कुत्तों का बधियाकरण ऑपरेशन प्रशिक्षित पशु विकत्सक द्वारा किया गया |
