मुंबई, 11 मार्च (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 16 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 92.01 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 36 पैसे की मजबूती के साथ ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरकर 91.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपया आज 7.50 पैसे टूटकर 91.9250 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। बीच कारोबार में यह ऊपर 91.85 रुपये और नीचे 92.06 रुपये प्रति डॉलर तक गया।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में ढाई फीसदी से अधिक की मजबूती और दुनिया की अन्य प्रमुख मद्राओं के मुकाबले डॉलर सूचकांक में तेजी से रुपये पर दबाव रहा। भारतीय पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों के बिकवाल रहने से भी भारतीय मुद्रा पर दबाव बढ़ा।
