भाजीपानी खदान में अवैध उत्खनन: टीम ने रुकवाया काम, पर मशीनें जब्त नहीं

परासिया। वेकोलि पेंच क्षेत्र की भाजीपानी बंद ओपन कास्ट खदान में चल रहे कथित अवैध उत्खनन की शिकायत पर राजस्व विभाग और वेकोलि का अमला मौके पर पहुंचा। टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि खदान क्षेत्र में बिना अनुमति उत्खनन किया जा रहा था।

मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल उत्खनन कार्य रुकवाते हुए संबंधित लोगों को सख्त समझाइश दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खदान क्षेत्र में बिना अनुमति किसी भी प्रकार की खुदाई या उत्खनन करना नियमों के विरुद्ध है।

बताया जाता है कि समझाइश के बाद फिलहाल उत्खनन कार्य बंद करा दिया गया है। लेकिन उत्खनन कार्य में लिप्त मशीन आदि को जप्त किए जानें की जानकारी नहीं आई है, जिसके चलते यह माना जा रहा है की मामला समझाइश के बाद रफा दफा हो गया? अब देखना यह होगा भाजीपानी बंद ओपन कास्ट खदान की सैकड़ों एकड़ जमीन में अवैधानिक रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करता है या समझाइश तक मामला सीमित रहता है।

Next Post

किसानों द्वारा दर्ज रकबे का शत-प्रतिशत सत्यापन कराएं: श्रीमती शमी

Tue Mar 10 , 2026
रीवा। अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन की तैयारियों तथा खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की. श्रीमती शमी ने कहा कि रीवा संभाग में समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन 7 अप्रैल से आरंभ होगा. कलेक्टर खरीदी केन्द्रों […]

You May Like