रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन में 137 चिकित्सक और 100 से अधिक पैरामेडीकल स्टाफ भाग लेगा, सीएम और सिंधिया करेंगे शुभारंभ

शिवपुरी: मध्यप्रदेश शासन, माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन, रोटरी अंतर्राष्ट्रीय डिस्ट्रिक्ट 3053 के संयुक्त प्रयास से 8 दिवसीय रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन 17 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित किया जायेगा। इसका शुभारंभ 16 मार्च को शिवपुरी में होगा। इस स्वास्थ्य शिविर में ग्वालियर अंचल से 137 चिकित्सक और 100 से अधिक पैरामेडीकल स्टाफ भाग लेगा। शिविर के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सामाजिक निःशक्तजन एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के आने की संभावना है।

गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय में रीजनल डायरेक्टर डॉ. नीलम सक्सेना एवं डीन डॉ. आर.के.एस. धाकड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, सचिव एवं आगामी प्रांतपाल डॉ. प्रदीप पाराशर, कोषाध्यक्ष उदित चतुर्वेदी के अलावा डीन राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडीकल कॉलेज शिवपुरी डॉ. परमहंस, सीएमएचओ ग्वालियर डॉ. सचिन श्रीवास्तव, सीएमएचओ शिवपुरी डॉ. संजय श्रषिश्वर, सिविल सर्जन शिवपुरी डॉ. बी.एल. यादव, कैंसर हॉस्पिटल के मुख्य न्यासी डॉ. बी.आर. श्रीवास्तव, बीआईएमआर हॉस्पिटल के एक्जिक्यूटिव ट्रस्टी गोविन्द देवड़ा, पाण्डे, डॉ. राजपूत समाजसेवी एवं ग्वालियर का काम देखने के लिये कृष्ण बिहारी गोयल, डॉ. भदकारिया एवं अन्य चिकित्सकगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन में एम्स दिल्ली एवं भोपाल, अरविन्दो हॉस्पिटल इंदौर सहित देश के प्रतिष्ठित हॉस्पिटल से लगभग 250 चिकित्सक आ रहे है जो 8 दिन तक मरीजों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायेंगे।

Next Post

राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की पड़ोसी देशों को सख्त चेतावनी, बोले- अगर किसी देश की जमीन से ईरान पर हमला हुआ तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें, अमेरिका-इजरायल के सामने झुकने से इनकार

Mon Mar 9 , 2026
तेहरान | 09 मार्च, 2026: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़ी जंग को एक हफ्ते से अधिक समय बीत चुका है, जिससे समूचे मध्य-पूर्व में हाहाकार मचा है। शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक महत्वपूर्ण बयान जारी कर खाड़ी देशों पर हुए हालिया हमलों के लिए माफी […]

You May Like

मनोरंजन