रामरज को होली का रंग बताकर बेच रहा था, 148 बोरियां जब्त

इंदौर:होली पर्व को देखते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थ को रंग बताकर बेचने के मामले में सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. हाथीपाला क्षेत्र में एक दुकान से 148 बोरियां जब्त कर संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.थाना प्रभारी रविन्द्र पाराशर ने बताया कि हाथीपाला स्थित श्यामलाल सुखलाल सीमेंट दुकान पर जांच के दौरान बड़ी मात्रा में ‘रामरज’ की बोरियां रखी मिलीं.

दुकान संचालक अजय मालवीय निवासी नार्थ तोड़ा के यहां रखी बोरियां खोलकर देखने पर उनमें पीले रंग का खुरदुरा पदार्थ पाया गया. प्रारंभिक पूछताछ में इसे पुताई में उपयोग होने वाला रामरज बताया गया, लेकिन जांच में सामने आया कि यह पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. आरोप है कि उक्त सामग्री को होली के रंग के रूप में बेचा जा रहा था. पुलिस ने मौके से 148 बोरियां और लगभग 22 हजार 200 रुपये नकद जब्त किए. आरोपी के खिलाफ वैधानिक प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Next Post

25 कारों की बिक्री में करोड़ों की अनियमितता आई सामने, पूर्व प्रबंधक पर प्रकरण दर्ज

Tue Mar 3 , 2026
इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित देवास नाका एबी रोड पर संचालित नेक्सा शोरूम के ट्रू-वैल्यू आउटलेट में कारों की बिक्री से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है. जांच में 25 वाहनों की बिक्री में गड़बड़ी सामने आने के बाद पुलिस ने तत्कालीन प्रबंधक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण […]

You May Like