ईरान पर इस नये हमले के लिए ‘इजरायल एवं अमेरिका को होगा पछतावा: ईरानी सेना

तेहरान, 01 मार्च (वार्ता) ईरानी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ और खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी है कि वे ईरान के खिलाफ इस नयी आक्रामकता पर ‘पछताएंगे’। रविवार को जारी एक संयुक्त बयान में इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की शहादत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया, “हम अपने नेक राष्ट्र की ताकत, दृढ़ता और समर्थन के साथ देश के दुश्मनों, विशेष रूप से अपराधी अमेरिका और दुष्ट ज़ायोनी शासन को पछताने पर मजबूर कर देंगे।” इसमें कहा गया, “दुनिया के स्वतंत्र लोगों के नेता और गुरु ( श्री खामनेई) द्वारा हमारे लिए छोड़ी गई मूल्यवान विरासत, बहादुर और वीर ईरानी राष्ट्र तथा सशस्त्र बलों का मार्गदर्शक बल है।”

बयान के अनुसार, “हम अपने खून की आखिरी बूंद तक और दुश्मनों के आत्मसमर्पण तक उस बुद्धिमान और प्रभावशाली नेता के मार्ग पर चलते रहेंगे।”
उल्लेखनीय है कि शनिवार को तेहरान में श्री खामनेई के आवास पर इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले में वह मारे गए थे। उसी हमले में उनके परिवार के कुछ सदस्य भी मारे गये ईरान ने इस्लामी क्रांति के नेता की शहादत पर 40 दिनों के सार्वजनिक शोक की घोषणा की है।

Next Post

पाकिस्तान: कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर झड़प, 9 की मौत, 12 घायल

Sun Mar 1 , 2026
कराची, 01 मार्च (शिन्हुआ/वार्ता) दक्षिण सिंध प्रांत के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर रविवार को आक्रोशित प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में कम से कम नौ लोग मारे गये हैं और 12 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। बचाव दल के अधिकारियों के […]

You May Like