रुपया 16 पैसे टूटा, फिर 91 प्रति डॉलर के पार

मुंबई, 27 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 16.50 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.08 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा 02 फरवरी के बाद पहली बार 91 रुपये प्रति डॉलर से नीचे बंद हुई है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 90.9150 रुपये प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर रही थी।

रुपया आज 90.9150 प्रति डॉलर पर स्थिर खुला और इसके बाद लगातार टूटता गया। कारोबार की समाप्ति पर यह 91.08 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा।

 

Next Post

सरकारी लेनदेन वाले बैंकों के लिए नियमावली जारी

Fri Feb 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) लेखा महानियंत्रक टी.सी.ए. कल्याणी ने सरकारी लेनदेन करने वाले बैंकों के संचालन और दक्षता को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में सरकारी बैंक डैशबोर्ड और सरकारी बैंक नियमावली का शुभारंभ किया। सरकारी बैंक नियमावली बैंकों को सरकारी लेनदेन की प्रक्रिया के […]

You May Like