बाइकों में भिड़ंत, दो की मौत, दो घायल

जबलपुर:  कटंगी थाना अंतर्गत ग्राम पौड़ी में दो तेज रफ्तार मोटर सायकिलों में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक  मोहला निवासी 26 वर्षीय ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा और रसोईया ग्राम निवासी 22 वर्षीय अमित कुमार की मोटर सायकिलों में टक्कर हो गई।

हादसे में दोनों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।  दोनों बाइकों में इतनी जोरदार टक्कर हुई है कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में ज्ञान सिंह समेत एक महिला घायल हुई है जिनका उपचार जारी है।

Next Post

खरीदी केन्द्रों-वेयरहाउसों में मिलीभगत से चल रही धांधली

Tue Jun 18 , 2024
जबलपुर:जिले के अंदर पिछले साल और इस वर्ष भी कई बार खरीदी केन्द्रों और वेयरहाउसों के अंदर धांधली सामने आई है। जिसमें वेयरहाउस के अंदर रखा हुआ अनाज पूरी तरह से सड़ गया है या फिर खरीदी के समय ही वेयरहाउस संचालक और खरीदी प्रबंधकों की मिलीभगत से घुना हुआ, […]

You May Like