मनिया गांव में दबंगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमला, दर्जन भर लोगों ने परिवार को घेर कर लाठी-डंडों से पीटा

छतरपुर: राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनिया में सामूहिक मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामकुमार पटेल ने परिवार के सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की।रामकुमार पटेल का आरोप है कि गांव के ही करीब एक दर्जन लोगों ने उनके परिवार के लगभग आधा दर्जन सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। विवाद किस बात को लेकर हुआ, इस संबंध में उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी, लेकिन उनका कहना है कि घटना अचानक हुई और पूरे परिवार को निशाना बनाया गया। मारपीट में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।

पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि घटना के बाद वे राजनगर थाने पहुंचे थे, जहां उन्होंने नामजद शिकायत दी, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसी बात से आहत होकर उन्होंने एसपी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

एसपी कार्यालय में आवेदन देने के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आवेदन के आधार पर तथ्यात्मक जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

बजट 2026-27 में किसान कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम डॉ मोहन यादव

Sun Feb 22 , 2026
भोपाल: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बजट 2026-27 को लेकर बड़ा संकेत देते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार की नीतियों के केंद्र में किसान हित रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्पादन बढ़ाने से लेकर उपज के उचित मूल्य सुनिश्चित करने तक सरकार का संकल्प है कि प्रदेश […]

You May Like