
ग्वालियर। भारत-अमेरिका समझौता के खिलाफ कांगेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भोपाल स्थित जवाहर चैक पर रैली को सम्बोधित करेंगे। पूर्व विधायक मंडल के उपाध्यक्ष तथा म.प्र. कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवान सिंह यादव ने प्रदेश के सभी कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के साथियों, किसानों, युवक कांगेस, भारतीस राष्ट्रीय छात्र संगठन, सेवादल, महिला कांग्रेस, सभी पूर्व कांग्रेस विधायकों तथा प्रदेश कांग्रेस के सभी संगठन प्रकोष्ठ के सभी साथियों तथा वरिष्ठजनों, सभी साथियों से रैली को सफल बनाने का आग्रह किया है।
