नयी दिल्ली, 20 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव स्थिर रहे। गेहूं और चीनी की कीमतों में तेजी देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 3,860 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं का भाव छह रुपये बढ़कर 2,858 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटा भी 11 रुपये महंगा हुआ।
दाल-दलहनों में तुअर दाल औसतन 15 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। मूंग दाल की कीमत 13 रुपये और उड़द दाल की पांच रुपये बढ़ गयी। मसूर दाल पांच रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। चना दाल के भाव में टिकाव रहा।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का मई वायदा 27 रिंगिट टूटकर 4,090 रिंगिट प्रति क्विंटल पर रहा। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.75 प्रतिशत की गिरावट में 59.64 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल की औसत कीमत 45 रुपये बढ़ गयी। मूंगफली तेल में 36 रुपये और पाम ऑयल में 22 रुपये की तेजी रही। सोया तेल 16 रुपये महंगा हुआ। सरसों तेल की कीमत नौ रुपये और वनस्पति की चार रुपये प्रति क्विंटल घट गयी।
मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव अपरिवर्तित रहे। चीनी भी तीन रुपये महंगी हुई।
