चावल, गेहूं, चीनी मजबूत; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये। गेहूं और चीनी में भी तेजी रही जबकि दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 13 रुपये बढ़कर 3,854 रुपये प्रति क्विंटल पर रही। गेहूं की कीमत नौ रुपये की बढ़त के साथ 2,862 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। आटा कमोबेश गत दिवस के स्तर पर ही रहा।

दाल-दलहनों में उड़द दाल की औसत कीमत 31 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। तुअर दाल नौ रुपये महंगी हुई जबकि मसूर दाल में 13 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी। चना दाल और मूंग दाल के दाम गत दिवस के स्तर पर ही रहे।

विदेशों में चीनी नववर्ष के मौके पर मंगलवार और बुधवार को बुरसा मलेशिया बंद रहा। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.85 प्रतिशत की बढ़त में 58.83 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 76 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सरसों तेल 18 रुपये और पाम ऑयल 13 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। सूरजमुखी तेल की कीमत 12 रुपये बढ़ी। वनस्पति के भाव में टिकाव देखा गया। सोया तेल 34 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।

मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 12 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी नौ रुपये महंगी हुई।

 

 

Next Post

रुपया चार पैसे मजबूत

Wed Feb 18 , 2026
मुंबई, 18 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 3.50 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.6850 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया दो पैसे चढ़कर 90.72 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपया 12 पैसे की मजबूती के साथ […]

You May Like