इंदौर: हीरा नगर थाना क्षेत्र में अपनी बहन से मिलने इंदौर आई एक 65 वर्षीय वृद्धा की अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने मौत की वजह साइलेंट अटैक बताई है।मृतका का नाम दुर्गा पति दिनेश (65), निवासी सागर कोटी, पीथमपुर है।
वह अपनी बहन के घर मिलने के लिए इंदौर आई हुई थीं। परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वे घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर सामान्य बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान वे अचानक सोफे से नीचे गिर पड़ीं और बेसुध हो गईं।घबराए परिजन उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल और फिर वहां से एमवाय अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया।
