पटेरा पुलिस ने 6 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को पकड़ा

दमोह। जिले के थाना पटेरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही में 5 किलो 941 ग्राम गांजा व मोटर सायकिल सहित एक आरोपी गिरफ्तार हुआ. पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी द्वारा दमोह में अवैध मादक पदार्थो के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया था, जो इसी तारत्मय में एसपी श्रुतकीर्ती सोमवंशी के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया व ASP हटा प्रशांत सुमन के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 15 फरवरी 2026 को पटेरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये आरोपी रामदास पिता घपुआ लोधी उम्र 61 साल निवासी ग्राम चौमखा थाना पवई जिला पन्ना म.प्र. से 05 किलो 941 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पकडा है.आरोपी के विरुध्द अंतर्गत धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया व आरोपी रामदास लोधी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है.आरोपी से जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की कीमत करीबन 01 लाख 20 हजार है. जप्तशुदा मोटर साइकिल उन्होंने कीमत 50 हजार है, कुल जप्तशुदा मशुरुका करीबन 1 लाख 70 हजार है. जप्त किये गये अवैध मादक पदार्थ गांजा के सोर्स के संबंध मे तलाश पतारसी की जा रही है.मामले में थाना प्रभारी पटेरा उनि धर्मेन्द्र गुर्जर,उनि संतोष सिंह, प्र.आर.235 रूपलाल, आर.512 बालमुकुन्द,आर.524 गब्बर राजपूत,आर.862 इन्द्रजीत, आऱ.303 सुरेश व सायबर सेल का सराहनीय योगदान रहा.

Next Post

सौसर में संतरा महोत्सव की धूम: विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, सांस्कृतिक संध्या और कलेक्टर का होगा सम्मान

Mon Feb 16 , 2026
​सौसर। घोघरा रिधोरा में आयोजित 15 दिवसीय ऑरेंज फेस्टिवल अपनी पूरी रंगत में है। संतरा उत्पादकों को प्रोत्साहित करने और इस क्षेत्र की पहचान को वैश्विक पटल पर लाने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न ज्ञानवर्धक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रसिद्ध विशेषज्ञ […]

You May Like