दहेज प्रताड़ना के दो मामले दर्ज, 5 लाख की मांग पर मारपीट

इंदौर: महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के दो अलग-अलग मामलों में पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए हैं।पहले मामले में जीएनटी मार्केट में रहने वाली 40 वर्षीय प्रीति पटेल ने पति भावेश पटेल और उसके परिजनों पर 5 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता को लंबे समय से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। दूसरे मामले में न्यू नंदविहार कॉलोनी राऊ में रहने वाली 29 वर्षीय रजनी पाटील ने पति रविन्द्र पाटील सहित सास-ससुर और देवर पर दहेज के लिए क्रूरता का आरोप लगाया। फरियाद के अनुसार आरोपी पक्ष ने 5 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

महाशिवरात्रि पर भोजपुर शिव मंदिर और राजधानी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun Feb 15 , 2026
भोजपुर/भोपाल: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी के समीप स्थित प्रसिद्ध भोजेश्वर मंदिर में आज तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सुबह होते-होते मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भर गया और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आस-पास से भी बड़ी संख्या में […]

You May Like