सुबह-सुबह बरसे बदरा, दिनभर तमतायें सूर्यदेव

मानसून की आहट के बीच मौसम ने बदली रंगत
जबलपुर:  सक्रिय मौसम प्रणालियों और मानसून की आहट के बीच शहर में मौसम की रंगत बदल गई है। शनिवार को सुबह-सुबह रिमझिम बारिश हुई। दिन चढ़ते ही मौसम का मिजाज बदला और सूरज नेे दर्शन दिए। दिनभर सूर्यदेव के तेवर उग्र रहे। चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। गर्मी के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।  वातावरण में भी उमस के कारण बिना पंखा-कूलर, एसी के  रहना मुश्किल रहा।
  5.4 मिमी बारिश
मौसम विभाग की माने तो 5.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। गत वर्ष आज ही के दिन 4.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पारा लुढक़ा, उमस-गर्मी ने किया बेहाल
पारा भले ही लुढक़ गया लेकिन बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान  29.4 से लुढकर 26.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह के समय आद्रता 67 और शाम को 35 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण- पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

साप्ताहिक राशिफल – 16 से 22 जून 2024 तक

Sun Jun 16 , 2024
Total 0 Shares Facebook 0 Tweet 0 Mail 0 WhatsApp 0

You May Like