दिल्ली में प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने के नाम पर 10 लाख की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के सीआर पार्क थाने में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को कथित रूप से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्रॉपर्टी विवाद सुलझाने और शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई न करने के बदले यह रकम मांगने का आरोप है। सीबीआई ने मंगलवार को आरोपी एएसआई सुंदर पाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एजेंसी के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता से प्रॉपर्टी विवाद निपटाने के नाम पर 25 लाख रुपये की मांग की थी और आश्वासन दिया था कि उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी को 25 लाख रुपये की कथित रिश्वत में से 10 लाख रुपये की आंशिक रकम मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
सीबीआई के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई एजेंसी की भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या रिश्वत की मांग का सामना करना पड़े तो इसकी सूचना संबंधित एजेंसियों को दें।

Next Post

भाजपा ने संसद में राहुल गांधी के आचरण पर उठाये सवाल, संसदीय मर्यादा तार तार करने का लगाया आरोप

Wed Feb 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधा और उनके आचरण पर सवाल उठाते हुये संसदीय मर्यादा को तार तार करने का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन […]

You May Like

Play sound