राजगढ़ में सोने के सिक्के मिलने का मामला: सिक्के जब्त कर शासकीय खजाने में जमा कराने की अपील

छतरपुर। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजगढ़ में सोने के सिक्के मिलने का मामला अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। इस संबंध में ग्राम सरपंच रमेश प्रसाद ने शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की।

सरपंच ने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि बीते दिनों गांव के कुछ लोगों को जमीन में खुदाई के दौरान सोने के सिक्के मिलने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद गांव में चर्चा का माहौल बन गया और कई लोगों के पास ऐसे सिक्के होने की बात भी सामने आने लगी। सरपंच ने आशंका जताई कि यदि इस मामले में समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में विवाद या अवैध लेन-देन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जिन लोगों को सोने के सिक्के मिले हैं, उनसे सिक्के जब्त कर नियमानुसार शासकीय खजाने में जमा कराया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Next Post

तीन कुत्तों के हमले से 21 माह की बच्ची घायल, लोगों में आक्रोश

Sun Feb 8 , 2026
छापीहेड़ा। जिले भर में आवारा कुत्तो का काफी आतंक है, आये दिन कुत्तो के काटने की गंभीर घटनाएं हो रही है, इसी क्रम में छापीहेड़ा नगर में तीन आवारा कुत्तो ने एक 21 माह की मासूम बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार […]

You May Like