
इंदौर. द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक गुमास्ता नगर स्थित एक मकान में अज्ञात बदमाशों ने दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ले गए. घटना में 66 वर्षीय प्रकाशचंद बाफना निवासी गुमास्ता नगर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है.
