भिंड में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत

भिंड: बीच शहर में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बीटीआई रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। मृतक की पहचान संतोष नरवरिया पुत्र जबर सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी विजयगढ़, गोरमी क्षेत्र के रूप में हुई है। संतोष किसी काम से भिंड शहर आया हुआ था और बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान बीटीआई रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संतोष बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन और जेब में रखे दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोग भी पीएम हाउस पहुंचने लगे हैं।

Next Post

अमेरिकी आयात शुल्क में कटौती से भारतीय निर्यात में होगी बढ़ोतरी: मूडीज़

Tue Feb 3 , 2026
चेन्नई, 03 फरवरी (वार्ता) क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज़ रेटिंग्स ने कहा है कि ज़्यादातर भारतीय सामानों पर अमेरिका का आयात शुल्क 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का फैसला देश से अमेरिका को होने वाले निर्यात वृद्धि को फिर से मज़बूत करेगा। मूडीज़ रेटिंग्स ने कहा, “ज़्यादातर भारतीय सामानों […]

You May Like