पीएम श्री स्कूल देश में प्रगतिशील स्कूल के रूप में उभर रही : प्रधान

नयी दिल्ली 02 फरवरी (वार्ता) शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि पीएम श्री स्कूल देश में प्रगतिशील स्कूल के रूप में उभर रही है और इसमें अन्य स्कूलों के मुकाबले अच्छी पढ़ाई हो रही है।

श्री प्रधान ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि पीएम श्री स्कूल देश में प्रगतिशील स्कूल के रूप में उभर रही है और इसमें अन्य स्कूलों के मुक़ाबले अच्छी पढ़ाई हो रही है। देश भर में 14,500 पीएम श्री स्कूल शुरू करने की योजना थी जिनमें से तेरह हजार से अधिक शुरू हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम श्री एक प्रेरक स्कूल है और इसमें अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम श्री स्कूल खोलने की एक व्यापक प्रक्रिया है। इसके खोलने की शहरी और ग्रामीण इलाक़ों में अलग अलग प्रक्रिया है। इसमें शामिल होने के के लिए सभी स्कूल आवेदन करते है और राज्य सरकार की ओर से मूल्यांकन और समीक्षा करने के बाद स्कूल खोलने का अनुमोदन किया जाता है। पीएम श्री स्कूल शुरू करने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। इसके बावजूद इस अगर कोई विषय छूटा है तो राज्य सरकार के माध्यम से कोई सुझाव आयेगा तो उस पर विचार किया जाएगा।

 

 

Next Post

विश्व कप के शुरुआती दौर से हेजलवुड रह सकते हैं बाहर, एबॉट रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल

Mon Feb 2 , 2026
सिडनी, 02 फरवरी (वार्ता) चोट से उबर रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड रिहैब के कारण आगामी टी-20 विश्व कप का शुरुआती दौरे से बाहर रह सकते है। उनकी जगह शॉन एबट को ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप टीम में ट्रैवलिंग रिजर्व के रूप में जोड़ा गया है। पाकिस्तान का […]

You May Like