चोरी के इरादे से तोड़ी एअरपोर्ट की चहरदिवारी

सतना : एअरपोर्ट की चहरदिवारी तोडक़र अंदर घुसे युवक द्वारा वहां पर रखे सामान को चुराने का प्रयास उस वक्त नाकाम हो गया जब वहां पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने उसे दबोच लिया. पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.एअरपोर्ट सतना में बतौर इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर कार्य करने वाले अंकित गुप्ता ने कोलगवां थाने में शिकायत की गई. अंकित ने पुलिस को बताया कि शाम के लगभग 5 बजे एक युवक ने एअरपोर्ट की चहरदिवारी को तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गया.

लेकिन इसी दौरान वहां पर ड्यूटी कर रहे सुरक्षा कर्मी ने उसे देख लिया. सुरक्षाकर्मी ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को दबोच लिया. पूछे जाने पर युवक ने बताया कि एअरपोर्ट में रखी कुर्सियां और कंप्यूटर को चोरी करने के लिए वह चहरदिवारी तोड़ कर अंदर घुसा था. जिसके आधार पर कोलगवां पुलिस द्वारा आरोपी युवक को पकडक़र थाने ले जाया गया.

जहां पर उसकी पहचान चंदन पाल पिता तोषणदास उम्र 19 वर्ष निवासी हवाई पट्टी के निकट के तौर पर हुई. इसी कड़ी में पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त छेनी-हथौड़ा और 1 साइकिल जब्त कर ली. आरोपी के विरुद्ध धारा 331 324 305 62 और 3/4 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया. आरोपी के इस कृत्य के चलते एअरपोर्ट का लगभग 30 हजार रु से अधिक का नुकसान हो गया.

Next Post

 कोठी और कोटर क्षेत्र में हुई खाद्य सुरक्षा जांच

Fri Jan 30 , 2026
सतना :गुरुवार को जिले के कोठी और कोटर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा जांच की गई. इस दौरान तीन प्रतिष्ठानों से मिठाई, नमकीन, खाद्य तेल और पानी की बोतल के नमूने एकत्र किए गए. प्राप्त नमूनों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी.खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सीमा […]

You May Like