बुधनी उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किया प्रभारी

भोपाल, 13 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने संभावित प्रत्याशी के चयन के लिए में समन्वय बनाने की दिशा में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को प्रभारी बनाया है।

कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उपचुनाव की बूथ स्तर की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को प्रभारी मनोनीत कर इन दोनों नेताओं को कार्य की जिम्मेदारी सौंपी हैं। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन कार्य प्रभारी राजीव सिंह ने इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर श्री सिंह एवं श्री पटेल को पत्र जारी किया है। इन दोनों नेताओं से कहा गया है कि सीहोर जिले की बधुनी विधानसभा का दौरा कार्यक्रम निर्धारित कर वहां के वरिष्ठ कांग्रेसजनों, जिले के स्थानीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की बैठक आहूत कर सर्वसम्मति से कांग्रेस पार्टी को विजयश्री दिलाने वाले संभावित प्रत्याशी का नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को प्रेषित करें।

लोकसभा चुनाव के चलते बुधनी विधानसभा की सीट रिक्त हुई है, जहां निकट भविष्य में उपचुनाव होना नियत है।

Next Post

राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि के हरसंभव प्रयास हों - यादव

Thu Jun 13 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 13 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार को विभिन्न स्त्रोतों से हो रही राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। राजस्व प्राप्तियों के लिए अन्य राज्यों […]

You May Like