अनुप्रिया पटेल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला

नयी दिल्ली 11 जून (वार्ता) श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

 

निर्माण भवन कार्यालय पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा और अवर सचिव रोली सिंह सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

 

श्रीमती पटेल वर्ष 2014, वर्ष 2019 और फिर वर्ष 2024 में मिर्जापुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनी गईं। वह जुलाई 2016 से मई 2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और जुलाई 2021 से जून 2024 तक केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री रहीं।

 

श्रीमती पटेल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्य होने से लेकर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

Next Post

पिछले वर्ष की भांति भी पानी आया तो भी यमुना में बाढ़ नहीं आएगी : सौरभ भारद्वाज

Tue Jun 11 , 2024
नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विभाग द्वारा इस बार ऐसी तैयारी की गई है कि यदि पिछली बार की भांति भी पानी यमुना में आ जाएगा तो भी दिल्ली में बाढ़ नहीं आएगी और पानी सड़कों पर नहीं […]

You May Like